बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर जेल से फरार कैदी चंद्रवीर उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 12:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

चंद्रवीर
चंद्रवीर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन के दौरान फरार कैदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू को धर दबोचा है. रायपुर की सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागे इस शातिर अपराधी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी. 


मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई यूपी एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपल गेट इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सिद्ध बंदी चंद्रवीर साल 2025 में रायपुर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गया था. 


इस घटना के बाद से ही वह पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा 5,000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था. 


फिलहाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर वापस छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP