बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

नैला रेलवे फाटक की समस्या को लेकर शुक्रवार चक्का जाम

C

CG Khabar

05 मार्च 2026, 01:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

नैला रेलवे स्टेशन
नैला रेलवे स्टेशन

जांजगीर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नैला क्षेत्र में रेलवे फाटक की विकराल समस्या अब जनांदोलन का रूप ले चुकी है. क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर 6 मार्च को नगर बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया है. 


विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को चैंबर ऑफ कॉमर्स, स्थानीय व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना खुला समर्थन दिया है. इस आंदोलन के कारण शुक्रवार को शहर की रफ्तार पूरी तरह थमने के आसार हैं.

विज्ञापन


दरअसल, नैला रेलवे फाटक पर ट्रेनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण घंटों लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है. इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को रोज भारी मशक्कत करनी पड़ती है. 


कई बार आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के फंसने से जान-माल का खतरा भी बना रहता है. विधायक व्यास कश्यप का कहना है कि प्रशासन और रेलवे विभाग को बार-बार अवगत कराने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूरन जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है.


आंदोलन की रणनीति के तहत सुबह 6 बजे से ही परशुराम चौक और गायत्री मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शनकारी एकत्रित होंगे. आंदोलन समिति के सदस्य विवेक सिंह सिसोदिया ने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई केवल ओवरब्रिज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें चांपा मिशन अस्पताल के पास अंडरब्रिज निर्माण, नैला स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और प्रमुख ट्रेनों जैसे गोंडवाना व साउथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी शामिल है. 


जब तक प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाता, तब तक जनहित की यह आवाज बुलंद रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

एक घंटा पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

एक घंटा पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

2 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

2 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

2 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NO लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP