बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा में छत्तीसगढ़ के 4 नक्सलियों का सरेंडर, 3 महिलाएं भी शामिल

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 01:29 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

कंधमाल । डेस्क: ओडिशा के कंधमाल में शुक्रवार, 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रहने वाले चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं. 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह इस क्षेत्र में माओवादी आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है.

विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान गंगा कुंजामी उर्फ जितेन (24), मुचाकी मासे उर्फ सुमित्रा (23), चोमाली कुंजाम उर्फ शांतिला (21) और बांदी मदवी उर्फ मालती (22) के रूप में हुई है. 


ये सभी छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के निवासी हैं. 


ये नक्सली ओडिशा के कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय थे और इनके खिलाफ कंधमाल में कुल 17 मामले दर्ज थे. 


पुलिस ने इनके पास से एक एसएलआर (SLR) और एक .303 राइफल सहित अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP