मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 4 डे केयर कैंसर सेन्टर खुलेगे

C

CG Khabar

26 जुल. 2025, 01:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

कैंसर
कैंसर

नई दिल्ली । डेस्क: इस साल 2025-26 में छत्तीसगढ़ में 4 नये डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है.


छत्तीसगढ़ के महासमुंद, कोंडागांव, सुकमा और गौरेला पेंड्रा मरवाही में ये डे केयर कैंसर सेन्टर खुलेगें. इन्हें अस्पताल में ही कर्मचारियों तथा सामान की उपलब्धता के आधार पर खोला जायेगा. या इन्हें किसी अन्य स्थानों पर खोला जायेगा.

विज्ञापन


डे केयर कैंसर अस्पताल के प्रति इकाई का खर्च 1 करोड़ 49 लाख रुपये तक होगा. इसके लिये राज्य तथा केन्द्र सरकार मिलकर खर्चा उठायेंगे.


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के कैंसर रजिस्ट्री डेटा का उपयोग करके एक राष्ट्रीय गैप विश्लेषण किया और केन्‍द्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुसार, राज्यों के परामर्श से डे केयर कैंसर केन्द्रों की स्थापना की योजना बनाई है.


अगले 3 सालों में देशभर में ऐसे 200 केन्द्र खोलने की योजना है.


गौरतलब है कि विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जागरूकता की कमी और समय पर इलाज न होने के कारण कैंसर के मामलों में वृद्धि हो रही है.


एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एम्स रायपुर में हर महीने ब्रेस्ट कैंसर के 600 से अधिक मरीज आते हैं, और हर साल 150 से अधिक ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी होती है. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, सिर और गर्दन का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, और अन्य प्रकार के कैंसर भी छत्तीसगढ़ में पाए जाते हैं.


हालांकि सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है, स्वास्थ्य रिपोर्ट और अध्ययनों से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, और इस चुनौती से निपटने के लिये जागरूकता, शीघ्र निदान, और उपचार सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP