गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने उठाई 2% लंबित DA की मांग

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 02:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

DA hike
DA hike

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन (CKAF) ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) को तत्काल जारी करने का आग्रह किया है. प्रदेश के करीब 4.5 लाख कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन ने सोमवार को मुख्यमंत्री को एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा.


फेडरेशन के प्रदेश संयोजक और छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो केंद्र सरकार की वर्तमान दर से 2% कम है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों के लिए 2% बढ़ोतरी लागू कर दी है.

विज्ञापन


ज्ञापन में फेडरेशन ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए याद दिलाया कि सरकार ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का वादा किया था. 


बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने मांग की है कि इस वृद्धि को जनवरी 2026 से ही प्रभावी मानकर एरियर के साथ भुगतान किया जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP