मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

C

CG Khabar

16 दिस. 2025, 01:25 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

IAS
IAS

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने एक बड़ा फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत, कुल 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसका सीधा असर कई प्रमुख जिलों के कलेक्टरों पर पड़ा है.


इस फेरबदल में, कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को अब सरगुजा का कलेक्टर पदस्थ किया गया है. 

विज्ञापन


वहीं, दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे कुणाल दुदावत को कोरबा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.


कलेक्टरों की इस अदला-बदली में, सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है. 


इसके अलावा, नारायणपुर की कलेक्टर रही प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इन बदलावों के तहत, नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


माना जा रहा है कि इन तबादलों के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न जिलों में प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों को गति देना चाहती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP