ईडी चैतन्य बघेल को आज कोर्ट में पेश करेगी
ईडी चैतन्य बघेल को मंगलवार कोर्ट में पेश करेगी
रायपुर । संवाददाता : प्रवर्तन निदेशालय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक घोटाले के सिलसिले में मंगलवार विशेष अदालत में पेश करेगी.
सूत्रों के अनुसार, ईडी चैतन्य की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है. इससे पहले, ईडी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि चैतन्य ने 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया था.
इस बीच, आर्थिक अपराध शाखा ने सोमवार घोटाले के तीन आरोपियों चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उनके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया.
संजय का नाम पहले कोयला घोटाले में भी सामने आ चुका है.
संजय और मनीष ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई थी और एफएल 10 लाइसेंस का उपयोग कर राज्य में महंगी विदेशी शराब की आपूर्ति की.
संजय और मनीष के भूपेश बघेल, चैतन्य और व्यवसायी अनवर डेबर से करीबी संबंध होने की बात कही जा रही है.