दुर्ग: सड़क हादसे में नवदंपत्ति की मौत
दुर्ग। संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नवदंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के नवदंपत्ति मुकेश कुर्रे तथा पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे की सड़क हादसे में मौत हो गई है.
दोनों स्कूटी से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे. रात को जब दोनों स्कूटी से लौट रहे थे तब एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी है. घटना के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया है.
पुलिस ने दोनों को सुपेला अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच कर रहे हैं. घटना रात को पावर हाउस ओवरब्रिज के पास घटी है. नवदंपत्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.
घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को कुछ देर के चक्का जाम कर दिया. चक्काजाम की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई तथा परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया गया.
मृतक मुकेश सुपेला में प्रिटिंग प्रेस में काम करता था. खुर्सीपार पुलिस मर्ग कायम कर फरार ट्रक और ड्राइवर की पतासाजी में जुट गई है.