गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग जामुल गोलीकांड: हत्या का बदला लेने को बिहार से शूटर बुलाए

C

CG Khabar

18 नव. 2025, 12:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

गिरफ्तार शूटर
गिरफ्तार शूटर

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग जिले के जामुल थाना इलाके में हाल ही में हुई गोली चलाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने इस हत्या के प्रयास के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी करण साव ने अपने चचेरे भाई की पुरानी हत्या का बदला निकालने के इरादे से यह साजिश रची थी. फरार बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं.


घटना 14 नवंबर की शाम की है. जामुल के घासीदास नगर में विकास प्रजापति को जन्मदिन का इवेंट मैनेज करने के बहाने फोन करके बुलाया गया. वहां पहुंचते ही दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और विकास पर पिस्टल से फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली सिर्फ उसके कान के पास से सटकर निकल गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. हमलावर मौके से भाग निकले. विकास ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जामुल थाने की टीम ने जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को एक पुराने मामले का सुराग मिला. दिसंबर 2024 में शिवम साव नाम के युवक की हत्या पांच लोगों ने मिलकर की थी. इसी हत्या का बदला लेने के लिए शिवम का चचेरा भाई करण साव ने साजिश की. उसने बिहार के शरीफ से अपने रिश्तेदार को बुलाया और विकास को निशाना बनाने की योजना बनाई. करण ने रिश्तेदार को मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पिस्टल सौंप दी. फिर पार्टी के नाम पर विकास को फंसाकर फायरिंग करवा दी.


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुख्य साजिशकर्ता करण साव के अलावा उसके छोटा भाई ऋषभ साव, बड़े पापा संजय साव, विनय साव, चाचा संतोष साव और दोस्त सुमित शाह शामिल हैं. ये सभी मिलकर योजना को अंजाम देने में जुटे थे. बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं.


खास बात यह है कि करण साव पर पहले भी हत्या की नीयत से फायरिंग का केस दर्ज है. छावनी थाना क्षेत्र के जलेबी चौक के पास उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर ऐसा ही कांड किया था. उस मामले में भी पुलिस ने करण और उसके साथी को पकड़ लिया था. अब इस नई वारदात से पुलिस सतर्क हो गई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP