मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

अरुण साव ने कांग्रेस के आरोपों को नकारा, गिनाईं अपनी उपलब्धियां

C

CG Khabar

03 मार्च 2026, 01:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

अरुण साव
अरुण साव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि के भुगतान को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस द्वारा वर्तमान सरकार पर किसानों को 'प्रति एकड़ 3000 रुपए का चूना' लगाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया. 


अरुण साव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस दल ने अपने पूरे कार्यकाल में अन्नदाताओं को केवल ठगने का काम किया और दो साल के लंबित बोनस का वादा पूरा नहीं किया, उसे आज किसानों के हित पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

विज्ञापन


डिप्टी सीएम साव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने 'कृषक उन्नति योजना' के माध्यम से धान खरीदी की अंतर राशि एकमुश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का माद्दा भी रखती है.


राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन और 'स्थानीय प्रत्याशी' की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि भाजपा में चयन की एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे संसदीय बोर्ड द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से अपने योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती आई है. 


इसके अलावा, असम चुनाव में अपनी सांगठनिक भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें लखीमपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है और वहां के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भाजपा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

33 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

55 मिनट पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

7 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

7 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP