शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में गहराता भूजल संकट

C

CG Khabar

31 मार्च 2026, 02:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

नल का पानी
नल का पानी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों के भीतर राज्य के 55 प्रतिशत से अधिक भूजल मूल्यांकन क्षेत्र 'ओवरएक्सप्लॉइटेड' (अत्यधिक दोहन) की श्रेणी में आ गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले दो मानसून सत्रों में अच्छी बारिश के बावजूद जमीन के नीचे पानी का स्तर नहीं सुधरा है. 


सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की वार्षिक रिपोर्ट (2024-25) के अनुसार, राज्य के कुल 205 मूल्यांकन क्षेत्रों में से 117 में पानी की निकासी रिचार्ज की तुलना में कहीं अधिक है, जबकि केवल 55 क्षेत्र ही अब 'सुरक्षित' श्रेणी में बचे हैं.

विज्ञापन


बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है. 


आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में 650 मिमी और 2023 में 630 मिमी से अधिक बारिश हुई, लेकिन यह पानी जमीन के भीतर नहीं पहुंच सका. 


रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली और बालोद जैसे जिलों के लगभग सभी ब्लॉक अब डेंजर जोन में हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि केवल भारी बारिश संकट का समाधान नहीं है, क्योंकि रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के प्रति उदासीनता और कृषि कार्यों में भूजल के 84 प्रतिशत तक अत्यधिक उपयोग ने स्थिति को गंभीर बना दिया है.


जल विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कॉलेजों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में वैज्ञानिक तरीके से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाई जाए, तो भूजल स्तर में 20 प्रतिशत तक सुधार हो सकता है. 


वर्तमान में हालात यह हैं कि गांवों और शहरों में पारंपरिक कुएं और ट्यूबवेल सूख रहे हैं, जिससे आबादी का एक बड़ा हिस्सा टैंकरों पर निर्भर हो गया है. जानकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल प्रबंधन की टिकाऊ पद्धतियां नहीं अपनाई गईं, तो आने वाले समय में राज्य को साल के छह से सात महीने भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

9 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

9 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

15 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

22 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

22 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP