मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: छात्रा के अपहरण व रेप के दोषी को 20 साल की सजा

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 04:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

कोर्ट
कोर्ट

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से अनाचार के एक गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी है. अदालत ने मध्य प्रदेश निवासी आरोपी दल सिंह राजपूत पर 2 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है. 


यह पूरा मामला बचेली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां फरवरी 2024 में एक स्कूली छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा किया गया था.

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, 6 फरवरी 2024 को 16 वर्षीय पीड़िता सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाया और अपहरण कर फरार हो गया. 

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस की एक विशेष टीम ने गुजरात के आनंद जिले में दबिश देकर 19 फरवरी को पीड़िता को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


जांच के दौरान पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट की कड़ी धाराएं जोड़ी गईं. 


दंतेवाड़ा पुलिस की सक्रियता और अदालत में पेश किए गए पुख्ता सबूतों के चलते सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया. 


दंतेवाड़ा पुलिस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रहेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

एक घंटा पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

8 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP