गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

नई शराब दुकान: कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

C

CG Khabar

19 जून 2025, 12:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

नई शराब दुकान: कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानों के सरकार के फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के टिकरापारा में अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने 'शराब महोत्सव' का आयोजन कर सरकार पर तंज कसा और प्रदेश को "शराब में डुबोने" का आरोप लगाया.


कांग्रेस कार्यकर्ता टिकरापारा पुलिस ग्राउंड के सामने शराब दुकान पर पहुंचे और 'शराब महोत्सव' का पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज किया.

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखौटे पहनकर शराबियों का फूलमाला से स्वागत किया, उनकी आरती उतारी, तिलक लगाया और शराब के साथ चखना भी परोसा.


"बीजेपी छत्तीसगढ़ को शराब में डुबोना चाहती है"


कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, "बीजेपी सरकार हर चीज का महोत्सव मनाती है, जैसे शाला प्रवेश महोत्सव और चावल महोत्सव. अब जब सरकार शराब की नई दुकानें खोल रही है और दाम कम कर रही है, तो शराब महोत्सव मनाना बनता है."


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां प्रदेश को नशे में डुबो रही हैं और इसे अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही हैं. उपाध्याय ने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिये सरकार को शर्मिंदगी महसूस कराने की कोशिश की गई है.


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. शराब के दाम कम करने से नशे की लत बढ़ रही है, खासकर युवाओं में. पार्टी ने दावा किया कि विष्णु देव साय सरकार न तो शिक्षा दे पा रही है और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें. कांग्रेस ने कहा, "सरकार का मकसद लोगों को शराब के नशे में डुबोकर अपनी नाकामियों को छिपाना है."


हर गली-मोहल्ले में शराब दुकानें


कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के हर गली-मोहल्ले में शराब दुकानें खोली जा रही हैं, जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. घनी बस्तियों, मंदिरों, स्कूलों और कॉलोनियों के पास शराब दुकानें खुलने से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


कांग्रेस ने दावा किया कि शराब की उपलब्धता बढ़ने से प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. लोग इसके खिलाफ धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

7 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP