मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: ISIS से जुड़ाव के आरोप में दो नाबालिगों के खिलाफ चार्जशीट पेश

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 03:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

ISIS
ISIS

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) ने आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) से कथित संबंधों के मामले में दो नाबालिगों के खिलाफ अदालत में करीब 1,000 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. जांच एजेंसी ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी कोर्ट को सौंपे हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों किशोरों को 18 नवंबर 2025 को रायपुर से हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद हुई पूछताछ और डिजिटल फॉरेंसिक जांच में यह खुलासा हुआ कि वे लंबे समय से सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी सामग्री देख रहे थे और आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित हो चुके थे.

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी संगठन से जुड़े तत्वों ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इन किशोरों से संपर्क साधा था और उन्हें लगातार प्रोपेगेंडा सामग्री भेजकर कट्टरपंथी बनाया गया. 


जांच में यह भी सामने आया है कि उन्हें देश के भीतर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया जा रहा था. रायपुर का 16 वर्षीय और भिलाई का 15 वर्षीय छात्र पिछले तीन वर्षों से सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो देख रहे थे और इसी प्रभाव में आकर वे ऑनलाइन मंचों पर भारत विरोधी टिप्पणियां और कट्टरपंथी पोस्ट साझा करने लगे थे.


एजेंसी के मुताबिक, ये दोनों नाबालिग कथित तौर पर आईएसआईएस के एक पाकिस्तानी मॉड्यूल के संपर्क में थे और ऑनलाइन चैट के जरिए निर्देश प्राप्त कर रहे थे. 


हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया था. फिलहाल एटीएस इस नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की पहचान करने और कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच का दायरा बढ़ा रही है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

53 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP