चांपा: छोटा हाथी ने साइकिल सवार को कुचल दिया, मौके पर ही मौत
चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के चांपा के सदर बाजार के डोंगाघाट निवासी 60 वर्षीय तुलसीदास महंत साइकिल से घर लौट रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही छोटा हाथी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मारी. इस भीषण टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान हो गए.
उसी वाहन चालक ने उन्हें वाहन से बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.
चांपा पुलिस ने वाहन सहित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.