शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ कैबिनेट: ₹500 करोड़ का AI मिशन, BEML लगाएगा पहला प्लांट

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 10:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास को गति देने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं. प्रदेश को आधुनिक तकनीक, औद्योगिक क्रांति और डिजिटल सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने प्रमुख प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई है.


कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में 'राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन' के गठन को मंजूरी दे दी है. अगले 5 वर्षों में 500 करोड़ रुपये की लागत से चलने वाले इस मिशन के तहत राज्य में 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को समर्थन दिया जाएगा. 

विज्ञापन


इसके साथ ही 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सुशासन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा.


औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सरकार ने मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम 'भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड' (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है. राज्य का यह पहला 'हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट' मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र होगा, जो छत्तीसगढ़ को देश के भारी उद्योग मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा. 


इस संयंत्र की स्थापना से बड़े पैमाने पर निवेश आएगा, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और MSME क्षेत्र को भी अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा.


इसके अलावा, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग में डिजिटल प्रबंधन प्रणाली (WAMIS) लागू करने, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के नियमों में संशोधन करने तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 'छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047' के लिए 15 करोड़ रुपये का शत-प्रतिशत अनुदान (Grant) प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई. 


साथ ही, वित्तीय अनुशासन के लिए 'State Single Nodal Agency' (S-SNA) मॉडल अपनाने और CSPGCL द्वारा 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग कराने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP