सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

होली पर SECR चलाएगा 70 स्पेशल ट्रेनें

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 02:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: होली के त्यौहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे प्रशासन ने आगामी पर्व को देखते हुए विशेष परिचालन योजना के तहत कुल 70 स्पेशल ट्रेनों के फेरे चलाने का निर्णय लिया है. 


इन विशेष सेवाओं में से 14 फेरे सीधे तौर पर दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे स्टेशनों से शुरू होंगे, जबकि 56 फेरे इस जोन के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरेंगे. इस व्यवस्था से उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी.

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेन 1 और 2 मार्च को रवाना होगी, जो रायपुर और उसलापुर के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेगी. 


इसी तरह, बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए गोंदिया-छपरा और दुर्ग-मधुबनी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें 1 मार्च से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. 


इसके अलावा, गोंदिया-पटना और बिलासपुर-चर्लपल्ली के बीच भी विशेष फेरे लगाए जाएंगे. 


जोन से होकर गुजरने वाली अन्य 56 ट्रेनों में तिरुपति-रक्सौल और पटना-चर्लपल्ली जैसे रूट शामिल हैं, जिनका ठहराव रायपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है. 


रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को मशविरा दिया है कि वे अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए समय रहते आरक्षण करा लें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही समय-सारणी की पुष्टि करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

4 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

19 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP