छत्तीसगढ़: ₹50,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार नायब तहसीलदार
बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भूमि रिकॉर्ड में नाम शामिल करने के बदले कथित तौर पर ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए एक नायब तहसीलदार को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान देश कुमार कुर्रे के रूप में हुई है, जो जिले के सीपत स्थित तहसील कार्यालय में तैनात था.
शिकायतकर्ता के अनुसार, कुर्रे ने भूमि रिकॉर्ड में शिकायतकर्ता और उसके भाई-बहनों के नाम शामिल करने के लिए कथित तौर पर ₹1,50,000 की मांग की थी.
हालांकि, बाद में वह ₹1,20,000 लेने पर सहमत हो गया था. उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है. ACB ने नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को रंगे हाथ पकड़ा.
आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बिलासपुर के ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने इसकी शिकायत ACB में की थी.