मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 02:47 PM 1 मिनट में पढ़ें 8

चाकू से हत्या
चाकू से हत्या

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार टीचर्स कॉलोनी की है. 


पुलिस के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह युवक द्वारा युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक करना बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय कामता प्रसाद सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्रा गांव का निवासी था और बिलासपुर के एक होटल में काम करता था.

विज्ञापन


बिलासपुर एसएसपी रजनीश सिंह ने बताया कि आरोपी युवती, रोशनी सूर्यवंशी और मृतक कामता प्रसाद की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. मंगलवार को रोशनी, कामता के किराए के मकान पर पहुँची और उससे मोबाइल दिखाने की मांग की. 


युवक के इनकार करने पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. इसी दौरान तैश में आकर रोशनी ने कामता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

6 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

6 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

6 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

12 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

13 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP