बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में कॉस्मेटिक दुकान में मिली दवाईयां

C

CG Khabar

21 जुल. 2025, 03:49 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

छापा
छापा

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉस्मेटिक दुकानों में छापेमारी से दवाईयां मिली हैं. वहीं, नकली होने के संदेह में कॉस्मेटिक के सैंपल जांच हेतु लिये गये हैं. यह छापा बिलासपुर के खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मारा था. इससे सवाल उठ रहा है कि इन कॉस्मेट्क दुकानों में जिनके पास ड्रग लाइसेंस नहीं है कौन सी थोक दवा फर्म इन्हें सप्लाई कर रही थी.


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर में आधा दर्जन कॉस्मेटिक्स दुकानों का औचक निरीक्षण किया. तेलीपारा स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में मेडिसिन जब्त की गई. 

विज्ञापन


बगैर लाइसेंस के वे लगभग 4 साल से औषधि विक्रय का कारोबार चला रहे थे. उनके विरुद्ध औषधि नियमावली 1945 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. वहीं नकली कॉस्मेटिक्स होने के आशंका में 5 दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजी गई है.


नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर बिलासपुर के तेलीपारा, व्यापार विहार एवं मंगला क्षेत्र में आधा दर्जन कॉस्मेटिक दुकानों की सघन जांच की गई. जांच के दौरान मेसर्स संतोष जनरल स्टोर्स, व्यापार विहार, मेसर्स नरेश ट्रेडर्स, व्यापार विहार में कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु लिया गया. 


इसी प्रकार मेसर्स मां कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर, मंगला, मेसर्स मनोज फैंसी एंड स्टेशनरी, मंगला बस्ती एवं मेसर्स आदित्य ट्रेडिंग, तेलीपारा, बिलासपुर में कॉस्मेटिक सैंपल गुणवत्ता जांच हेतु लिये गये.


आकाश बैंगल्स एवं कॉस्मेटिक, तेलीपारा में बिना औषधि लाइसेंस के औषधियों का भंडारण प्राप्त हुआ. अनुमानित 30 हजार की औषधि जप्त की गई है. आठ तरह की औषधि प्राप्त हुई जो की दो कार्टून के बराबर थी. उनके द्वारा औषधीय का भंडारण पिछले 4 वर्षों से किया जा रहा था. 


इससे खाद्य एवं औषधि अधिनियम नियमावली 1945 की धारा 18 सी एवं 18 ए का उल्लंघन होता है. बाजार में नकली कॉस्मेटिक का भी प्रचलन होने की सूचना होने पर आकस्मिक जांच की गई.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP