रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: 27 लाख रूपये के 6 ईनामी माओवादी ढ़ेर

C

CG Khabar

13 नव. 2025, 08:58 AM 3 मिनट में पढ़ें 11

नक्सली मृत
नक्सली मृत

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को हुए पुलिस नक्सली मुठभेढ में 27 लाख रूपये के 6 ईनामी कुख्यात माओवादी मारे गए. जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में बड़े नक्सली लीडर DKSZCM पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, DVCM उर्मिला, DVCM मोहन कड़ती समेत पश्चिम बस्तर डिवीजन के 50-60 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. 


कांदुलनार-कचलारम के जंगलों में जवानो की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादी के शव, ऑटोमैटिक हथियार इंसास, 9mm कार्बाइन, .303 रायफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादियो की दैनिक उपयोगी सामग्री मौके से बरामद हुई है.

विज्ञापन


मारे गए नक्सलियों में DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना ऊर्फ बुचन्ना कुड़ियम उम्र 35 वर्ष निवासी गुडडीपाल थाना मोदकपाल जिला बीजापुर पदनाम- डीव्हीसीएम, प्रभारी मद्देड़ एरिया कमेटी, ईनाम 08.00 लाख रूपये है, वहीं कन्ना उर्फ बुचन्ना माओवादियों के बड़े कैडर था जो कई नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है.  


घटनास्थल से बरामद दस्तावेज़ों, डिजिटल उपकरणों एवं सामग्री से पुलिस को यह संकेत मिले हैं कि बुचन्ना का अर्बन नेटवर्क से गहरा संपर्क था. पुलिस की टीमें अब इस नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी हैं, और शीघ्र ही उससे जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किये जायेंगे.


इसके अलावा मारे गए नक्सलियों में DVCM उर्मिला पति पापाराव (DKSZCM), निवासी चिंतलनार जिला सुकमा, सचिव, पामेड़ एरिया कमेटी, ईनाम 8 लाख रूपये था. उर्मिला मोस्ट वांटेड माओवादी कैडर पापाराव की पत्नी थी, जो प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल है. दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहे थे. 


पामेड़ एरिया कमेटी में सचिव के पद पर सक्रिय थी. वहीं ACM जगत तामो ऊर्फ मोटू निवासी फुल्लोड़ थाना जांगला जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम, मद्देड़ एरिया कमेटी, ईनाम 5 लाख रूपये शामिल है.


जबकि पीएम देवे, निवासी मीनागट्टा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, पामेड़ एरिया कमेटी , ईनाम 2 लाख रूपये, भगत, निवासी भैरमगढ जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य, ईनाम 2 लाख रूपये और सदस्य मंगली ओयाम निवासी पेद्दोजोजेर थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख रूपये घोषित था.


मुठभेड़ स्थल से बरामदी 

1. 02 नग इंसास रायफल,05 मैग्जीन, 68 कारतूस, 

2. 01 नग 9mm काबाईन, 03 मैग्जीन, 22 कारतूस,

3. 01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन 13 कारतूस,

4. 01 नग Single Shot Rifle, 

5. 01 नग 12 बोर बंदूक, 08 कारतूस,

6. रेडियो, स्केनर, मल्टीमीटर, हेण्ड ग्रेनेड,सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, पोच, माओवादी वर्दी, मेडिकल सामग्री एवं अन्य सामग्री बरामद हुए हैं.


एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि साल 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 144 माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है. वही अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान में 499 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 560 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. 


जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाये गये माओवादी विरोधी अभियान में कुल 202 माओवादी मारे गये, 1002 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 749 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP