शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में नई उम्मीद

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 01:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

कैमरा ट्रैप
कैमरा ट्रैप

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सुरक्षा के मोर्चे पर मिल रही बड़ी राहत के बाद अभयारण्य में बाघों की गणना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक, वन विभाग ने अब तक 6 बाघों की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.


बीते कई वर्षों से यह इलाका नक्सली गतिविधियों से प्रभावित होने के कारण वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. घने जंगलों और सुरक्षा जोखिमों की वजह से 'कोर एरिया' में ट्रैप कैमरे लगाना और गश्त करना लगभग असंभव था. 

विज्ञापन


लेकिन अब हालात में सुधार के बाद वनकर्मी बेखौफ होकर दुर्गम इलाकों तक पहुँच रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि अप्रैल तक चलने वाले इस व्यापक अभियान में बाघों की संख्या में और भी सुखद बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.


लगभग 2799 वर्ग किलोमीटर में फैला यह रिजर्व अपनी विशेष भौगोलिक बनावट और इंद्रावती नदी के किनारे बसे घने साल व मिश्रित वनों के लिए विख्यात है. साल 1983 में टाइगर रिजर्व घोषित होने वाला यह क्षेत्र न केवल बाघों का घर है, बल्कि यहाँ दुर्लभ वन भैंसा (छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु), तेंदुआ, जंगली कुत्ता (ढोल) और गौर, भालू, सांभर, चीतल और कई दुर्लभ पक्षी की प्रजातियां बहुतायत में पाई जाती हैं.


वन विभाग अब आधुनिक ट्रैप कैमरों और सघन मॉनिटरिंग के जरिए डेटा जुटा रहा है. दशकों बाद यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर और निर्भीक होकर गणना कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. यदि बाघों की संख्या में बड़ा इजाफा होता है, तो आने वाले समय में इंद्रावती टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन केंद्रों की सूची में और मजबूती से उभरेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP