शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: पोटाकेबिन राशन घोटाला में 4 अधीक्षक सस्पेंड

C

CG Khabar

11 फ़र. 2026, 02:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

निलंबित
निलंबित

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शिक्षा व्यवस्था के नाम पर चल रहे एक बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है. जिले के आवासीय विद्यालयों (पोटाकेबिन) में बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर लाखों रुपये के राशन और शिष्यवृत्ति की राशि हड़पने के मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. कलेक्टर की अनुशंसा पर बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


जांच रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन विद्यालयों में कागजों पर बच्चों की उपस्थिति 100 प्रतिशत दिखाई जा रही थी, वहां मौके पर आधे बच्चे भी मौजूद नहीं थे. जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित थे, लेकिन उनके नाम पर राशन, सब्जी और मेष शुल्क का पैसा सरकारी खजाने से लगातार निकाला जा रहा था. 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हाजिरी रजिस्टर में सरेआम कांट-छांट और हेरफेर की गई थी.


निलंबित होने वाले अधीक्षकों में आदित्य ठाकुर (प्रभारी अधीक्षक, भटवाड़ा), लक्ष्मीनारायण ओढदल (प्रभारी अधीक्षक, सेण्ड्रापल्ली), पुष्पलता सोनी (प्रभारी अधीक्षक, संगमपल्ली) और रघुनंदन मौर्य (प्रभारी अधीक्षक, भटवाड़ा) शामिल हैं. 


जांच समिति ने पाया कि इन पोटाकेबिनों में नियमानुसार मेष गणना चार्ट भी नहीं बनाया गया था और शासन के नियमों को ताक पर रखकर वित्तीय अनियमितता की गई. इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

3 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

9 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

16 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP