शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटी की मौके पर मौत

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 01:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर से शोक सभा में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे परिवार की मां और दो साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.


पुलिस के अनुसार, घटना भिलाई-3 स्थित सिरसा गेट चौक के निकट प्रीमियम वाइन शॉप के पास हुई. 

विज्ञापन


मृतक की पहचान आरती दुबे (30 वर्ष) और उनकी बेटी सोना दुबे (2 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल पति राकेश दुबे बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 चला रहे थे. 


परिवार रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था, तभी ओवरटेक करने की कोशिश में कार ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे.


राकेश दुबे ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच सकी, लेकिन मां और बेटी गंभीर चोटिल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया.


 हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कार चालक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP