मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

कुम्हारी मर्डर मिस्ट्री: दुष्कर्म में नाकाम युवक ने की थी की हत्या, गिरफ्तार

C

CG Khabar

02 मार्च 2026, 02:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

हत्या
हत्या

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र में बीते डेढ़ महीने से उलझी एक महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में राम नगर निवासी 22 वर्षीय युवक महाराजा देवार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. 


आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सुनसान खेत में महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, लेकिन जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर उसकी जान ले ली.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को कैवल्य धाम के पास परसदा खार के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया था. इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पांच विशेष टीमों का गठन किया था.


जांच के दौरान पुलिस ने न केवल कुम्हारी बल्कि आसपास के कई इलाकों में मृतका की पहचान के लिए सघन अभियान चलाया और लगभग एक हजार लोगों से पूछताछ की. पुलिस की इस सफलता में तकनीकी साक्ष्यों ने बड़ी भूमिका निभाई, जहां करीब 100 घंटों से अधिक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. 


इन्हीं सुरागों के आधार पर शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर राजा देवार को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह महिला को बहला-फुसलाकर खेत की तरफ ले गया था और विरोध करने पर उसने खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

2 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

3 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP