बेमेतरा: कुल्हाड़ी से अधेड़ की हत्या
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आपसी विवाद में एक युवक ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है. हत्या कुल्हाड़ी के वार से की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला बेरला थाना क्षेत्र के गांव बारगांव का है. आपसी विवाद के बाद युवक ने 52 वर्षीय अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी है.
मृतक छविराम साहू 52 वर्ष और आरोपी जीवन यादव 22 वर्ष के बीच आपसी विवाद हुआ था. छविराम ने जीवन को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे गुस्साये जीवन ने अपने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से छविराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
इस हमले में छविराम की मौके पर ही मौत हो गई. गांव वालों के अनुसार, छविराम साहू का स्वभाव सनकी था और वह अक्सर गांव वालों से विवाद करता रहता था.
बेरला पुलिस ने शनिवार को आरोपी जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भादंसं की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.