सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, पत्नी और बेटा गंभीर

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 12:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम छेरकापुर में अरहर की फसल की तैयारी कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर मधुमक्खियों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में परिवार के मुखिया 55 वर्षीय श्रीराम यादव की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी अहिल्या यादव और पुत्र राजकुमार यादव गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं.


यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब श्रीराम यादव अपने परिवार के साथ खेत में अरहर की फसल की कुटाई कर रहे थे. 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास के ही एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था, जिसे अचानक एक बाज ने छेड़ दिया. इससे उत्तेजित होकर मधुमक्खियों ने पास ही काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया. 


खुद को बचाने के प्रयास में तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे. पुत्र राजकुमार किसी तरह गांव पहुँचने में सफल रहा और माँ अहिल्या ने एक बोरघर में छिपकर अपनी जान बचाई, लेकिन श्रीराम यादव गेहूं के खेत की ओर भागते समय घिर गए. मधुमक्खियों ने उन्हें इतनी बुरी तरह डंक मारा कि वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े.


ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को तत्काल नवागढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया. 


श्रीराम यादव की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वर्तमान में मृतक की पत्नी और पुत्र का उपचार नवागढ़ में जारी है, जहाँ उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

31 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

44 मिनट पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

58 मिनट पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

एक घंटा पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

18 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP