शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

CM साय बोले, 31 मार्च से पहले बस्तर होगा नक्सल मुक्त

C

CG Khabar

08 दिस. 2025, 10:54 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार राजनांदगांव में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले दो वर्ष राज्य के इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हुए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित "31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन" के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है और नक्सलवाद अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है.


मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों की अभूतपूर्व सफलता की सराहना की. उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में न्यूट्रलाइज़ हुए हैं, जबकि 4,000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी दी है. मुख्यमंत्री ने इसे नक्सलवाद के कमजोर पड़ने का स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से बस्तर में दशकों से जमी हिंसा के विरुद्ध निर्णायक बढ़त हासिल हुई है.

विज्ञापन


राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति पर विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, 3 वर्षों तक ₹10,000 मासिक वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार-संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं. उन्होंने कहा, "गोलीबारी की भाषा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना" अब बस्तर में हकीकत बन रहा है, और पंडुम कैफ़े जैसे नवाचार सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक बन रहे हैं.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तेजी से सुरक्षा कैंप खुलने और प्रशासन की पहुँच बढ़ने के कारण 400 से अधिक गाँव पुनः आबाद हो चुके हैं. नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएँ पहुँच रही हैं. सीएम साय ने भावुक होते हुए कहा, “जहाँ कभी गोलीबारी की आवाज आती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ बज रही हैं. कई गाँवों में वर्षों बाद ध्वजारोहण हुआ है, और लोग निर्भीक होकर चुनाव में भाग ले रहे हैं.”


मुख्यमंत्री ने बस्तर को भविष्य के विकास का एक बड़ा केंद्र बताते हुए कहा कि कृषि, सिंचाई, वन-उत्पाद, पशुपालन और छोटे उद्योगों के लिए अभूतपूर्व संभावनाएँ बन रही हैं. नई औद्योगिक नीति (2024–30) में नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे वनोपज आधारित वैल्यू एडिशन और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है.


पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से बस्तर वैश्विक नक्शे पर पहचान बना रहा है. कुटुमसर गुफा, झरने और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर विश्व आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, और होम-स्टे मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है.


अंत में, मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सलवाद उन्मूलन की इस प्रगति को शहीद जवानों, सुरक्षा बलों के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर शीघ्र ही नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

2 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

14 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

31 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

46 मिनट पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

58 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP