शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 01:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

Suicide
Suicide

बस्तर । संवाददाता: बस्तर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और बस्तर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है. सुमित्रा बघेल को गंभीर हालत में जगदलपुर के महारानी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.


पुलिस द्वारा लिए गए बयान पर सुमित्रा बघेल ने बताया कि अगस्त महीने में उनकी मां की देहांत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी. इसके बाद मंगलवार की सुबह धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले पर भी खुद से वार किया. जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची.

विज्ञापन


लहूलुहान हालत में उन्हें विधायक के सरकारी बंगले मे मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया.


पुलिस ने इस मामले में बंगले में मौजूद बावर्ची का बयान भी लिया है. जिसमे बावर्ची ने भी विधायक की पत्नी ने खुद को नुकसान पहुचाने की बात कही है.


फिलहाल इस मामले में अब तक विधायक लखेश्वर बघेल का कोई बयान सामने नहीं आया है.


जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में और उनके द्वारा दिए गए बयान में आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है. जिसकी वजह उनके द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया गया है.


फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. गले में चाकू लगने की वजह से काफी गंभीर चोट आई है. डॉक्टरों द्वारा ईलाज जारी है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. 


गौरतलब है कि आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे और भी कई वजह निकलकर सामने आ रही है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.


(Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP