सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कोंडागांव में केशकाल बाईपास बनेगा

C

CG Khabar

15 जून 2025, 12:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

nitin-gadkari
nitin-gadkari

रायपुर । संवाददाता: बस्तर के कोंडागांव में 4-लेन केशकाल बाईपास सड़क बनेगा. यह सड़क 307.96 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर केशकाल घाट खंड को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिये 307.96 करोड़ रुपये की लागत से 11.380 किलोमीटर लंबा 4-लेन बाईपास निर्माण अपग्रेड की स्वीकृति दी गई है. 


यह बाईपास पेव्ड शोल्डर मानक के अनुरूप होगा और इसके बनने से बस्तर अंचल में कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा. यह परियोजना विशेष रूप से केशकाल घाट के कठिन भौगोलिक खंड को पार करने में सहूलियत प्रदान करेगी. 

विज्ञापन


बाईपास के निर्माण से न केवल वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, बल्कि वाहन चालकों को तेज, सुगम और निर्बाध यात्रा का अनुभव भी मिलेगा. बाईपास निर्माण से शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को जाम और दुर्घटना की समस्या से राहत मिलेगी. 


इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आयेगी, जिससे पर्यावरणीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा.


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपये की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट खंड में यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

4 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

4 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

21 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP