रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

नक्सलवाद पर बनी फिल्म 'माटी' 14 नवंबर को होगी रिलीज

नक्सलवाद पर बनी फिल्म 'माटी' 14 नवंबर को रिलीज

C

CG Khabar

02 नव. 2025, 04:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

फिल्म माटी प्रेस कॉन्फेंस
फिल्म माटी प्रेस कॉन्फेंस

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर की माटी की खुशबू, दर्द, संघर्ष और उम्मीदों पर बनी फिल्म "माटी" 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फ़िल्म केवल प्रेमकथा नहीं बल्कि बस्तर की माटी के आत्मा की पुकार है जिसने दशकों तक हिंसा, संघर्ष और आशा के बीच खुद को संभाला है. 


इस फ़िल्म के पूरे किरदार बस्तर के ही स्थानीय कलाकार हैं. जिनमें सरेंडर किये माओवादी, शिक्षक, पत्रकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हैं. इस फ़िल्म की जानकारी फ़िल्म निर्देशक और निर्माता ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.

विज्ञापन


फ़िल्म निर्देशक अविनाश प्रसाद ने बताया कि चंद्रिका प्रोडक्शन के बैनर तले यह छत्तीसगढ़ी फ़िल्म "माटी" बनी है. यह पहला अवसर है जब बस्तर के कलाकारों और बस्तर के टेक्नीशियन के द्वारा फ़िल्म बनाई गई है. 


यह फ़िल्म बस्तर के नक्सलवाद की कहानी पर बनाई गई है. 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख थियेटरों पड़े परदों में यह रिलीज होगी. इस फ़िल्म में 40 से अधिक आत्मसमर्पित माओवादियों ने काम किया है. जिन्होंने अपनी भूमिका निभाई है. 


साथ ही DRG के जवानों ने काम किया है. और बस्तर के कलाकारों ने काम किया है. बस्तर ऐसा ईलाका है जहां पर फ़िल्म रोजगार का माध्यम नहीं है. इसीलिए अलग- अलग पेशे में रहे कलाकारों ने बस्तर माटी के लिए अपना योगदान दिया है. उन्होंने बताया कि बस्तर में सामाजिक संदेश पर यह फ़िल्म बनाई गई है.


फ़िल्म निर्माता संपत झा ने कहा कि बस्तर को लेकर एक कल्पना बनी है. और बस्तर के विषय मे बताया जाता है यह हम सभी दिल्ली के लोगों से सुनते आए हैं. 


फ़िल्म में यह पहली कोशिश है कि बस्तर की परिस्थिति और जीवंत कहानी को दिखाया जाए, साथ ही बस्तर में काफी संवेदनशील मुद्दा माओवाद है जिसे हर कोई अपने तरीके से देखता था. इसे फ़िल्म के माध्यम से समाज के बीच लाने का काम इस फ़िल्म के माध्यम से किया गया है.


फ़िल्म एक सशक्त माध्यम है कि अपनी बातों को अपने लोगों तक पहुंचाया जा सके. इस फ़िल्म में करीब 1 हजार लोगों ने काम किया है. सभी कलाकार बस्तर से ही हैं. 


इस फ़िल्म में बस्तर की खूबसूरत वादियों को भी दिखाने का प्रयास किया गया है. ताकि बस्तर की नैसर्गिक खूबसूरती को देश दुनिया तक दिखाया जा सकें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक घंटा पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

6 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

6 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

6 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP