शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर जमीन उद्योगपति को दिया: कांग्रेस जांचदल को वहां जाने से रोका

बीजापुर जमीन उद्योगपति को दिया: कांग्रेस जांचदल को वहां जाने से रोका, क्यों?

C

CG Khabar

05 नव. 2025, 01:32 PM 3 मिनट में पढ़ें 18

कांग्रेस जांचदल
कांग्रेस जांचदल

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर में जल-जंगल-जमीन की लूट के आरोप एक बार फिर गर्मा गए हैं. बुधवार को कांग्रेस पार्टी का जांच दल उद्योगपति महेन्द्र गोइंका के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए इंद्रावती नदी पार स्थित गांवों की ओर रवाना हुआ था लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा और नक्सल खतरे का हवाला देते हुए उन्हें नदी पार करने से रोक दिया. 


कांग्रेस जांच दल ने एसडीएम से सवाल किया कि जब इलाका नक्सलमुक्त हो गया है तब हमें जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस जांच दल ने प्रस्ताव रखा कि हमारे कुछ लोग तथा पुलिस के कुछ लोग जाते हैं, उस पर भी एसडीएम राजी नहीं हुये. 

विज्ञापन


इस पर कांग्रेस नेताओं ने उसपरी घाट पर ही जमकर हंगामा किया और प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया.


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस मार्ग से कभी नक्सली मुख्यधारा में जुड़ने आए थे, सरकार उसी मार्ग से अब उद्योगपतियों को भेज रही है, ताकि वे बस्तर की जल-जंगल-जमीन लूट सकें. जबकि वहां पर स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र खुलना चाहिये.


मिली जानकारी के अनुसार, 2005 में सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान भैरमगढ़ ब्लॉक के छोटेपल्ली, बैल और धर्मा गांवों के ग्रामीण नक्सल हिंसा से बचने के लिए इंद्रावती नदी पार राहत शिविरों में आकर बस गए थे. 


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन्हीं विस्थापित ग्रामीणों की 127 एकड़ जमीन रायपुर के उद्योगपति महेन्द्र गोइंका ने धोखे से खरीद ली है.


कांग्रेस जांच दल ने एसडीएम को को उस जमीन के कागजात सौंपे गये जिसमें उद्योगपति को जमीन देने का विवरण था. कांग्रेस जांच दल ने सवाल किया कि कब तक कार्यवाही होगी जिसका एसडीएम संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये.


कांग्रेस ने कहा कि मामला 2-4 एकड़ जमीन का नहीं है, 100 एकड़ से से भी ज्यादा जमीन उद्योगपति को दी गई है.


कांग्रेस जांच दल ने एसडीएम से कहा कि यह जमीन बिना ग्रामसभा के अनुमति के दी गई है. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने करीब 4000-4500 एकड़ जमीन यहां के बाशिंदो को वापस दिलवाई थी जबकि ग्रामसभा ने उसके लिये अनुमति दे दी थी.


विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने “उद्योगपति मित्रों” को लाभ पहुंचाने के लिए बस्तर की जमीन का सौदा करवा रही है. 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों में ग्रामीणों की जमीन वापस नहीं की गई, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी.


कांग्रेस जांच दल ने ग्रामीणों के माध्यम से इस पूरे मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज करवाई है.


जांच दल में पूर्व विधायक संत नेताम, पूर्व विधायक राजमान बेंजाम, विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र कर्मा, बसंत ताती और हरीश कवासी शामिल थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP