सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्य और टाइगर रिजर्व में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 02:04 PM 3 मिनट में पढ़ें 25

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी संरक्षित क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) और मुख्य वन्यजीव वार्डन ने प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और टाइगर रिजर्वों में इस बैन को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं.


छत्तीसगढ़ प्लास्टिक एवं अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री (उपयोग और निपटान का विनियमन) नियम, 2023 के तहत यह कड़ा आदेश जारी किया गया है. संरक्षित क्षेत्रों में प्लास्टिक का इस्तेमाल लगातार जारी रहने के कारण अब अधिकारियों को विशेष कानूनी अधिकार सौंपे गए हैं. 

विज्ञापन


नए आदेश के तहत डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) और उप वन संरक्षक अब सर्कल फॉरेस्ट ऑफिसर और बीट फॉरेस्ट ऑफिसर स्तर के मैदानी अमले को अधिकृत कर रहे हैं. इन अधिकारियों को वर्ष 2020 के मूल अधिनियम के तहत कचरा हटाने (धारा 8), तलाशी व जब्ती (धारा 9) और अपराधों के निपटारे हेतु समझौता शुल्क यानी कंपाउंडिंग (धारा 13) की शक्तियां दी गई हैं.


किन-किन चीज़ों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध?


नियमों के अनुसार प्लास्टिक कैरी बैग, डिस्पोजेबल कटलरी, थर्माकोल की वस्तुएं, नॉन-वोवन पॉलीप्रोपाइलीन बैग, खाद्य पदार्थों की प्लास्टिक पैकिंग, लिक्विड पाउच, सजावटी सामान, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच और कम समय तक चलने वाले पीवीसी विज्ञापन बैनर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. इसके अलावा 200 मिलीलीटर से कम क्षमता वाली पेट (PET) पानी की बोतलों पर पूरा बैन रहेगा, जबकि 200 मिलीलीटर से बड़ी बोतलों के लिए निर्माताओं द्वारा डिपॉजिट-रिफंड व्यवस्था लागू करना अनिवार्य होगा.


दवाओं की प्लास्टिक पैकिंग, कृषि या नर्सरी में इस्तेमाल होने वाले सीपीसीबी (CPCB) प्रमाणित कंपोस्टेबल बैग और विशिष्ट औद्योगिक रैपिंग को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.


नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और कार्रवाई:


पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त वित्तीय दंड का प्रावधान किया गया है:


आम नागरिक और स्ट्रीट वेंडर: पहली बार उल्लंघन पर ₹500 तथा दूसरी बार ₹1,000 जुर्माना.


दुकानें और व्यावसायिक संस्थान: पहली बार उल्लंघन पर ₹25,000 तथा दूसरी बार ₹50,000 जुर्माना.


उत्पादक व निर्माता (Manufacturers): पहली बार उल्लंघन पर ₹1 लाख तथा दूसरी बार ₹2 लाख जुर्माना.


दो से अधिक बार उल्लंघन करने पर मामला गैर-समझौतावादी (Non-Compoundable) माना जाएगा और सीधे अदालत में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वसूले गए जुर्माने की राशि राज्य शहरी प्रशासन एवं विकास खाते में जमा होगी, जिसका उपयोग पर्यावरण बहाली की योजनाओं के संचालन में किया जाएगा.


यह सख्त निर्देश उदंती सीतानदी, अचानकमार, इंद्रावती और गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के साथ-साथ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और प्रदेश के सभी वन्यजीव अभयारण्यों के फील्ड निदेशकों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए भेज दिए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

6 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

23 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक दिन पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP