गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बलरामपुर SDM करुण डहरिया निलंबित, जेल भेजे गए

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 05:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

निलंबित
निलंबित

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध बॉक्साइट उत्खनन के संदेह में एक आदिवासी ग्रामीण की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. भारी जन-आक्रोश और प्रदर्शनों के बीच, सरकार ने बुधवार को कुसमी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 


यह कार्रवाई एसडीएम की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के दो दिन बाद हुई है. जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान डहरिया का मुख्यालय सरगुजा संभागीय आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर नियत किया गया है.

विज्ञापन


यह पूरी घटना 15 और 16 फरवरी की दरमियानी रात कुसमी ब्लॉक के हंसपुर गांव की है, जहाँ एसडीएम करुण डहरिया और उनके साथ मौजूद तीन अन्य नागरिकों ने खेत से लौट रहे तीन ग्रामीणों राम नरेश राम (60/62), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) को रोककर उन पर हमला किया था. 


घायलों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान राम नरेश राम ने दम तोड़ दिया. 


जीवित बचे ग्रामीणों के बयानों के आधार पर राजपुर पुलिस ने एसडीएम और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज और कांग्रेस के नेतृत्व में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP