शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, सरकारी अस्पताल का ड्राइवर गिरफ्तार

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2026, 01:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

गिरफ्तार
गिरफ्तार

बलौदाबाजार । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवती की अस्मत से खिलवाड़ किया गया. कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक एम्बुलेंस चालक ने शादी और रोजगार का प्रलोभन देकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. 


पीड़िता की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती ने 11 अप्रैल को थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. 


पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र टंडन, जो स्वास्थ्य केंद्र में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है, ने उसे सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाया था. 


जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती को ठगे जाने का अहसास हुआ, तब उसने कानून की शरण ली.


पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में कसडोल पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र टंडन (36 वर्ष) को हिरासत में लिया. 


कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मूलतः सरसींवा के भिनोदा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कसडोल में ही निवास कर रहा था. 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

8 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP