छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी के प्रस्तावित इवेंट का विरोध
छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी के प्रस्तावित इवेंट का विरोध शुरू
रायपुर । संवाददाता: पूर्व पोर्न स्टार तथा बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी के रायपुर इवेंट का विरोध शुरू हो गया है. यह विरोध बजरंग दल की ओर के दर्ज कराया गया है. सनी लियोनी का इवेंट 22 फरवरी को रायपुर में प्रस्तावित है.
बजरंग दल का आरोप है कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं के खिलाफ है. बजरंग दल के रवि वाधवानी ने कहा है कि यदि यह इवेंट आयोजित किया जाता है तो उसका विरोध किया जायेगा.
रवि वाधवानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे पहले भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि पर इस तरह के आयोजन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
रवि वाधवानी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल आर्थिक लाभ के लिए ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं?