सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

विधानसभा में गूंजा बीजापुर पोटा केबिन मामला: विपक्ष का बहिर्गमन

C

CG Khabar

16 मार्च 2026, 01:56 PM 1 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा सत्र में सोमवार को बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन का मुद्दा गरमाया रहा, जहाँ तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर ने सदन में सियासी पारा चढ़ा दिया. शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने इस घटना को अत्यंत संवेदनशील और गंभीर बताते हुए काम रोको प्रस्ताव (स्थगन प्रस्ताव) पेश किया और तत्काल चर्चा की मांग की. 


हालांकि, स्कूल शिक्षा मंत्री के उस बयान ने सदन में गतिरोध और बढ़ा दिया जिसमें उन्होंने कहा कि संबंधित छात्राएं छात्रावास से जुड़ी नहीं थीं. इस स्पष्टीकरण से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए.

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा. 


बघेल ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र के पोटा केबिन में इस तरह की घटना सुरक्षा और प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े करती है, जिस पर विस्तृत चर्चा अनिवार्य है. 


वहीं डॉ. महंत ने इसे एक गंभीर सामाजिक मुद्दा करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है. 


बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सहित अन्य कांग्रेसी सदस्यों ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

6 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

23 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

23 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP