सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: क्या आप 'स्मॉकिंग डिजीज' के शिकार हो रहे हैं?

C

CG Khabar

09 दिस. 2025, 07:27 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

COPD
COPD

रायपुर । संवाददाता: क्या आपको लगातार हल्की खांसी, सांस लेने में हल्की दिक्कत और सीने में दबाव महसूस होता है? अगर हां, तो इसे सामान्य सर्दी या एलर्जी समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. चिकित्सक इसे 'क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज' (सीओपीडी) कहते हैं, जिसे 'अमेरिकन लंग एसोसिएशन' ने 'स्मॉकिंग डिजीज' नाम दिया है. इन दिनों छत्तीसगढ़ में भी इस रोग के रोगी बहुतायत में पाये जा रहे हैं. कारण है धूल, कारखानों का धुंआ, कोलियारी से उड़ती कोयले की धूल तथा फ्लाई ऐश की उड़ती धूल. इसके अलावा गाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण भी हवा खराब हो रही है. 


आईसीएमआर के एक सर्वेक्षण के अनुसार, इन दिनों सीओपीडी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसका मुख्य कारण सिर्फ धूम्रपान नहीं, बल्कि बढ़ता वायु प्रदूषण है. हवा में मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचकर स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे फेफड़ों की सूजन बढ़ रही है और सांस लेने में तकलीफ, सूखी खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं. 

विज्ञापन


सीओपीडी एक ऐसी बीमारी है जिसमें फेफड़ों में शुद्ध हवा या ऑक्सीजन पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है, जिससे शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड जमा होने लगती है. मरीजों को हर समय इनहेलर या ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है. आजकल बढ़ते प्रदूषण सड़क पर धूल, वाहनों और कारखानों का धुआं सीओपीडी के रोगियों के लिए असहनीय हो गया है, जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ गई है.


यदि आपको लगातार खांसी होती है जिससे रात में नींद टूट जाती है, सीढ़ियां चढ़ते समय सीने में दबाव और सांस लेने में कष्ट होता है, बार-बार कफ जमने के साथ सांस फूलती है, सर्दी-खांसी और बुखार बना रहता है, और शरीर जल्दी थक जाता है व सुस्ती महसूस होती है, तो ये सीओपीडी के गंभीर संकेत हो सकते हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है. 


फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पैदल चलना और हल्का व्यायाम, विशेष रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज या प्राणायाम, बहुत फायदेमंद है. सीओपीडी के मरीजों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त संतुलित आहार लेना चाहिए, जिसमें चावल, रोटी, आलू, बीन्स और साबुत अनाज शामिल हों. 


आंवला का सेवन बेहद लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी फेफड़ों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. अपने भोजन में प्रोटीन और विटामिन-ए से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे ताज़ी रंगीन सब्जियां, फल, सूखे मेवे और नट्स, शामिल करें. धूल और धुएं से बचें और हमेशा मास्क का प्रयोग करें. सबसे महत्वपूर्ण, धूम्रपान पूरी तरह से छोड़ दें और धूम्रपान करने वालों से दूर रहें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP