शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: ट्रक ने व्यवसायी को कुचला, मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 01:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित नमनाकला रिंगरोड पर सोमवार शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 50 वर्षीय स्थानीय व्यवसायी प्रह्लाद सोनी की जान चली गई. गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में यह हादसा उस वक्त हुआ जब प्रह्लाद अपनी बाइक पर सामान लादकर घर से निकले थे. 


विडंबना यह रही कि वह अपने घर से बमुश्किल 30 मीटर ही आगे बढ़े थे कि मौत ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन


पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज के अनुसार, प्रह्लाद सोनी सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास रुके थे और एक बड़े ट्रेलर के गुजरने का इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर के निकलते ही जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक आगे बढ़ाई, दूसरी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई.


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके कारण रिंगरोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और सड़क से भीड़ हटाकर आवाजाही सामान्य कराई.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

8 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

20 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

32 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

45 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP