रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में सरेआम गोली चली

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 04:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

गोली मारी
गोली मारी

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में शुक्रवार शाम को देव होटल के ठीक बाहर अचानक दो राउंड गोली चलने की आवाज गूंजी, जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. इस गोली चलाने की आवाज से दहशत का माहौल फैल गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल परिसर के समीप यह फायरिंग इतनी अचानक हुई कि मौजूद लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है. सूचना मिलते ही कोतवाली और गांधीनगर थाने की पुलिस टीमों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो सहित वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. 

विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर होटल परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और जांच शुरू कर दी.


पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना होटल संचालक के पुत्र हनी सिंह से जुड़ी हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश की. हनी सिंह जब होटल पहुंचे, उसी दौरान फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं. कुछ लोग इसे पुराने विवाद या वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़कर देख रहे हैं.


मौके से कोई सीधा सबूत न मिलने के बावजूद पुलिस ने होटल परिसर से कुल पांच लाइसेंसी बंदूकें जब्त की हैं. इन हथियारों की फोरेंसिक जांच चल रही है ताकि यह पता चल सके कि गोली किसने चलाई और किस दिशा में. 


एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि फायरिंग की सूचना जरूर मिली थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है. जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने हनी सिंह को पीछा किए जाने की शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी है.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP