शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

9वीं फेल अंबिकापुर का 'देसी इंजीनियर' सोशल मीडिया पर छाया

C

CG Khabar

25 मार्च 2026, 07:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

प्रवीण मिंज
प्रवीण मिंज

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक छोटे से गांव फुंदुडिहारी के रहने वाले 28 वर्षीय प्रवीण मिंज ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी डिग्री की मोहताज नहीं होती. महज 9वीं कक्षा तक पढ़े और पेशे से बाइक मैकेनिक प्रवीण ने अपनी सूझबूझ से एक पूर्ण कार्यशील 'हाइड्रोलिक लोडर' तैयार किया है. 


इस नवाचार की खास बात यह है कि इसे पुरानी बाइक के इंजन और कबाड़ के जुगाड़ से बनाया गया है, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन


प्रवीण की यह यात्रा एक प्रयोग के साथ शुरू हुई थी, जब उन्होंने पहले बाइक इंजन से एक चार पहिया वाहन बनाया और उसे करीब 1,000 किलोमीटर तक सफलतापूर्वक चलाया. 


इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने करीब 1.5 लाख रुपये की लागत से तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद यह लोडर तैयार किया. 


इसमें दो बाइक इंजन, ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सिस्टम और पुराने वाहनों के स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. मशीन में एक कंट्रोल वाल्व भी लगाया गया है, जिससे लोडर का संचालन बेहद सुगम हो जाता है.


सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद प्रवीण लगातार अपनी मशीन को अपग्रेड कर रहे हैं. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रवीण में अद्भुत तकनीकी कौशल है, लेकिन फंड की कमी उनके बड़े सपनों के आड़े आ रही है. 


खुद प्रवीण का कहना है कि यदि प्रशासन या सरकार से उन्हें थोड़ी मदद मिले, तो वे अपने वर्कशॉप के इन प्रयोगों को बड़े स्तर पर व्यावहारिक नवाचारों में बदल सकते हैं. फिलहाल, यह 'देसी लोडर' ग्रामीण इंजीनियरिंग की एक मिसाल बनकर सोशल मीडिया पर चमक रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

27 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

53 मिनट पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

57 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

12 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP