सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कृषि विस्तार अधिकारियों की SC में जीत, 582 पदोन्नतियां हुईं निरस्त

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 01:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने कानूनी मोर्चे पर एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार और कृषि स्नातक संघ द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिकाओं (SLP) को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय के उस पूर्ववर्ती निर्णय पर मुहर लगा दी है, जिसने 4 दिसंबर 2018 के संशोधित पदोन्नति नियमों को अवैध ठहराया था. 


शीर्ष अदालत के इस कड़े रुख के बाद विवादित नियमों के आधार पर दी गई 582 पदोन्नतियां अब कानूनी रूप से शून्य हो गई हैं.

विज्ञापन


इस न्यायिक विजय के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने बिलासपुर स्थित कर्मचारी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसकी कमान प्रांतीय अध्यक्ष विजय लहरे ने संभाली. पदाधिकारियों ने 12 मार्च 2026 को आए इस फैसले को कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एक निर्णायक मील का पत्थर बताया. 


गौरतलब है कि कृषि विभाग के 2010 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में वर्ष 2018 में किए गए बदलावों से अधिकारियों की वरिष्ठता बाधित हो रही थी, जिसे छत्तीसगढ़ पदोन्नति नियम 2003 के विरुद्ध मानते हुए वर्ष 2019 में एमपी आड़े और अन्य साथियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी.


प्रकरण की पृष्ठभूमि के अनुसार, जब यह मामला अदालत में विचाराधीन था, तब भी विभाग ने संशोधित नियमों के तहत जून 2021 से अब तक लगभग 585 कनिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया था. 


हालांकि, अप्रैल 2022 में हाईकोर्ट ने इन संशोधनों को 'अल्ट्रा वायर्स' यानी असंवैधानिक घोषित कर दिया था. 


अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य शासन की अपील ठुकराए जाने के बाद हाईकोर्ट का आदेश पूरी तरह प्रभावी हो गया है, जिससे अवैध रूप से प्रमोट हुए सभी अधिकारियों को अपने मूल पदों पर लौटना होगा. इस पूरी कानूनी लड़ाई में कर्मचारी संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम और उनकी टीम ने प्रभावी पैरवी की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP