रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कवर्धा दोहरे हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद की सजा

C

CG Khabar

11 अप्रै. 2026, 08:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

कोर्ट
कोर्ट

कवर्धा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला न्यायालय ने दोहरे हत्याकांड के एक सनसनीखेज मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी अश्वनी कुमार पांडे को आजीवन कारावास की सजा दी है. यह मामला फरवरी 2024 का है, जब आरोपी ने अपनी मंगेतर और उसकी बुजुर्ग मां की बेरहमी से गला घोंटकर जान ले ली थी. 


अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय अश्वनी को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है.

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, कवर्धा निवासी 37 वर्षीय वसुंधरा वैष्णव उर्फ पिंकी और आरोपी अश्वनी के बीच सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी. वसुंधरा पहले से तीन शादियां कर चुकी थी और अश्वनी के साथ उसकी चौथी शादी की तैयारी चल रही थी, जिसे लेकर दिसंबर 2023 में दोनों के बीच एक औपचारिक समझौता भी हुआ था. 


22 फरवरी को इसी समझौते की शर्तों पर बहस इतनी बढ़ी कि अश्वनी ने गुस्से में आकर वसुंधरा और उसकी 60 वर्षीय मां पार्वती वैष्णव की हत्या कर दी. वारदात वाले दिन ही मृतका दुल्हन के लिबास में सजकर पार्लर से लौटी थी, लेकिन उसी रात खुशियां मातम में बदल गईं.


हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिर तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की. 


उसने शवों की दुर्गंध को दबाने के लिए घर में फिनाइल की गोलियां छिड़क दीं और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया. पुलिस को इस भयावह वारदात का पता 25 फरवरी को तब चला जब पड़ोसियों ने घर से आ रही तेज बदबू की शिकायत की. 


जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी मृतका की स्कूटी और मोबाइल फोन लेकर रायपुर भाग गया था. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब कोर्ट ने इस जघन्य अपराध के लिए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

4 मिनट पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP