रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई में ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी को फांसी की सजा

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2026, 06:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

फांसी
फांसी

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई में 6 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी को मृत्युदंड की सजा दी गई है. दुर्ग की विशेष अदालत ने अपनी पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति की निर्मम हत्या करने वाले दोषी रवि शर्मा को फांसी की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी की अदालत ने इस कृत्य को 'क्रूरतम' श्रेणी का मानते हुए अपराधी को मौत की नींद सुलाने का आदेश जारी किया. 


अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता भावेश कटरे ने प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए.

विज्ञापन


यह खौफनाक साजिश जनवरी 2020 में भिलाई की तालपुरी पारिजात कॉलोनी में रची गई थी. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रवि शर्मा पहले से शादीशुदा था और राउरकेला में उसका परिवार था, जिसे छिपाकर उसने भिलाई में मंजू नामक महिला से दूसरी शादी की थी. बच्ची के जन्म के बाद उपजे विवाद के कारण उसने पूरे परिवार को खत्म करने और खुद को मृत घोषित कर कानून की आंखों में धूल झोंकने का षड्यंत्र रचा. 


उसने अपनी पहचान मिटाने के लिए एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को झांसे में लेकर घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी, ताकि उसकी लाश को अपनी लाश बता सके. इसके बाद उसने अपनी पत्नी मंजू और दुधमुंही बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए घर में आग लगा दी.


पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लिखावट विशेषज्ञों की मदद से इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाया. आरोपी ने दीवार पर झूठी कहानियां लिखकर जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन मोबाइल लोकेशन और रेलवे स्टेशन की घेराबंदी ने उसे बेनकाब कर दिया. 


तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में तैयार की गई मजबूत चार्जशीट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ी ने रवि शर्मा को फांसी के फंदे तक पहुँचाया है. अदालत के इस फैसले ने समाज में कड़ा संदेश दिया है कि जघन्य अपराध करने वाला कानून के शिकंजे से कभी बच नहीं सकता.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

3 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

6 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP