मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

नारायणपुर में 'बम्बुर तालाब' की सफाई के लिए उमड़ा जनसैलाब

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 02:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

बम्बुर तालाब- नारायणपुर
बम्बुर तालाब- नारायणपुर

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से सामुदायिक एकजुटता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां कुम्हारपारा के बच्चों ने बड़ों को रास्ता दिखाते हुए एक बड़े बदलाव की नींव रखी है. वार्ड नंबर 12 स्थित ऐतिहासिक 'बम्बुर तालाब', जो पिछले कई वर्षों से उपेक्षा, गंदगी और जलकुंभी के कारण अपना अस्तित्व खो रहा था, अब जनभागीदारी के जरिए पुनर्जीवित होने लगा है. 


शनिवार शाम को स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक मदद का इंतजार करने के बजाय खुद कदम उठाने का फैसला किया, लेकिन असली शुरुआत रविवार सुबह बच्चों के साहसी कदम से हुई.

विज्ञापन


जब शुरुआती झिझक के कारण बड़े तालाब में उतरने से कतरा रहे थे, तब बच्चों की एक टोली ने प्रदूषित पानी और मलबे के बीच उतरकर सफाई अभियान का श्रीगणेश कर दिया. 


बच्चों के इस जज्बे को देख युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का भी हौसला बढ़ा और देखते ही देखते यह एक जन-आंदोलन में बदल गया. 


करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तालाब का एक चौथाई हिस्सा पूरी तरह साफ कर लिया गया. 


इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रकाश बघेल और वार्ड पार्षद प्रवीण जैन ने भी श्रमदान किया. 


नगर पालिका अध्यक्ष ने इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया. स्थानीय निवासियों ने संकल्प लिया है कि जब तक बम्बुर तालाब पूरी तरह स्वच्छ नहीं हो जाता, तब तक हर रविवार को इसी तरह सामूहिक श्रमदान का सिलसिला जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

एक घंटा पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

एक घंटा पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

8 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

8 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

9 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP