गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कबीरधाम में 5 करोड़ रुपये का 9 क्विंटल गांजा जब्त

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 02:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 17

गांजा जब्त कबीरधाम
गांजा जब्त कबीरधाम

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 9 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. चिल्फी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर नागालैंड पासिंग के एक कंटेनर को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ. 


तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के भीतर एक गुप्त चैंबर बना रखा था, जिसमें 30-30 किलो की 30 बोरियां छिपाई गई थीं.

विज्ञापन


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह खेप ओडिशा से लोड की गई थी और इसे राजस्थान ले जाया जा रहा था. 


पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल करीब 50 लाख रुपये कीमत के कंटेनर को भी जब्त कर लिया है. 


मामले में राजस्थान के भरतपुर निवासी चालक अयाज खान को गिरफ्तार किया गया है. 


आरोपी से पूछताछ के आधार पर अब पुलिस गांजे के मुख्य सप्लायर और इसे प्राप्त करने वाले नेटवर्क को खंगाल रही है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

43 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP