गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: पत्थलगांव में 720 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2026, 01:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

जेल
जेल

पत्थलगांव । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है. मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदागढ़ स्थित एक किराए के मकान में दबिश दी, जहाँ से अवैध रूप से भंडारण किया गया नशीला सिरप जब्त किया गया. 


इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से कांसाबेल क्षेत्र का रहने वाला है.

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम चंदागढ़ के एक कमरे में भारी मात्रा में नशीली दवाओं का स्टॉक रखा गया है और वहां से इनकी बिक्री की जा रही है. टीम ने जब मौके पर छापेमारी की, तो कमरे के भीतर लकड़ी के तख्त के नीचे छिपाकर रखे गए 6 कार्टून बरामद हुए. 


इन कार्टूनों से 'ऑनरेक्कस' ब्रांड की 100-100 एमएल वाली कुल 720 बोतलें मिलीं. जब्त की गई इस 72 लीटर सिरप के साथ ही पुलिस ने आरोपी की बाइक और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है. बरामद की गई कुल सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1.44 लाख रुपए आंका गया है.


पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अरुण यादव के रूप में हुई है, जो पोंगरो (कांसाबेल) का निवासी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्थलगांव में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था और यहीं से अपने अवैध नेटवर्क का संचालन करता था. 


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

23 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

36 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

55 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

7 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP