रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

झूठे आरोप में 4 साल की सजा, DNA ने खोली सच्चाई

C

CG Khabar

12 जून 2025, 02:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

court
court

रायपुर । संवाददाता: एक सनसनीखेज मामले में विशेष न्यायालय ने बलात्कार के एक आरोपित को बरी कर दिया. जिसे एक नाबालिग लड़की ने अपने गर्भ को छिपाने और अपने पुरुष मित्र को बचाने के लिए झूठे आरोप में फंसाया था. इस मामले में निर्दोष व्यक्ति को करीब चार साल तक जेल में रहना पड़ा, जब तक कि डीएनए जांच ने सच्चाई को उजागर नहीं किया.


यह मामला चार साल पुराना है, जब एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का खुलासा हुआ. लड़की ने पुलिस और अदालत में एक व्यक्ति पर बार-बार बलात्कार का आरोप लगाया और उसे अपनी गर्भावस्था का जिम्मेदार ठहराया. लेकिन जब डीएनए जांच की गई, तो परिणाम ने पूरे मामले को पलट दिया. डीएनए रिपोर्ट से साफ हुआ कि बच्ची की मां तो नाबालिग लड़की ही है, लेकिन आरोपित उसका जैविक पिता नहीं था.

विज्ञापन


जब अदालत में डीएनए साक्ष्य पेश किये गये, तो नाबालिग लड़की टूट गई और उसने अपना झूठ कबूल कर लिया. उसने बताया कि आश्रम से निकाले जाने के डर से उसने एक निर्दोष व्यक्ति का नाम लिया था, जबकि वह किसी और के कारण गर्भवती हुई थी. उसने अपने प्रेमी को बचाने के लिए यह झूठ रचा था.


न्यायालय ने नाबालिग की गवाही को अविश्वसनीय मानते हुए आरोपित को बरी कर दिया. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि इस झूठे आरोप के कारण एक निर्दोष व्यक्ति को चार साल तक जेल की सजा भुगतनी पड़ी. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों ने न केवल निर्दोष को न्याय दिलाया, बल्कि झूठे आरोपों की गंभीरता को भी उजागर किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

8 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP