गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर नगर निगम में 4 वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

C

CG Khabar

19 अप्रै. 2026, 01:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

निलंबित
निलंबित

रायपुर । संवाददाता: रायपुर नगर निगम में सामने आए 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम भू-घोटाले ने रायपुर के प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. जिसके बाद निगम कमिश्नर विश्वदीप ने तत्कालीन जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, इंजीनियर योगेश यादव और अजय श्रीवास्तव जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 


जांच की शुरुआती रिपोर्ट से यह चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि बोरियाखुर्द, साई नगर और बिलाल नगर जैसे इलाकों में करीब 150 एकड़ से अधिक विवादित जमीन को नियमों को ताक पर रखकर वैध बनाने का खेल खेला गया और इस पूरी प्रक्रिया में निगम मुख्यालय को अंधेरे में रखते हुए फाइलें सीधे नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को भेज दी गईं. 

विज्ञापन


स्थिति तब और संदिग्ध हो गई जब जांच टीम को पता चला कि 70 से ज्यादा महत्वपूर्ण खसरा नंबरों से जुड़ी फाइलें दफ्तरों से गायब हैं और अधिकारियों द्वारा बार-बार मांगने पर भी मूल रिकॉर्ड पेश नहीं किए जा रहे हैं. 


इस मामले में बिल्डरों, बिचौलियों और सरकारी तंत्र की गहरी मिलीभगत नजर आ रही है, जिसे लेकर अब विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज कर दी है. 


प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिसिया जांच भी शुरू की जा रही है ताकि सरकारी संपत्तियों के साथ खिलवाड़ करने वाले हर दोषी को सजा मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP