शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

अबुझमाड़ में 18वां सुरक्षा कैंप स्थापित, नक्सल स्मारक ध्वस्त

अबुझमाड़ में 18वां सुरक्षा कैंप स्थापित, नक्सल मेमोरियल ध्वस्त

C

CG Khabar

19 नव. 2025, 11:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

नक्सल
नक्सल

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस ने अबुझमाड़ को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराने की लड़ाई में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ओरछा थाना क्षेत्र के डोडीमार्का गांव में 18वां सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किया है. यह कदम क्षेत्र में नक्सलियों के कमजोर पड़ने का संकेत माना जा रहा है.


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर "माड़ बचाओ अभियान" के तहत यह कैंप खोला गया है. डोडीमार्का को लंबे समय से माओवादियों का सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था. कैंप की स्थापना के दौरान, गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित एक नक्सली स्मारक को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. यह स्मारक नक्सली आतंक और प्रभुत्व का प्रतीक था. 

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नया आत्मविश्वास जागा है.नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रोबिसन गुडिया ने बताया कि डोडीमार्का में टॉप नक्सली कमांडर का निवास था और यह उनका अड्डा था. यहीं पर उन्होंने नक्सली महासचिव बसवराजू को मार गिराया था. 


उन्होंने कहा कि कैंप खुलने और नक्सली स्मारक ढहाए जाने से ग्रामीण खुश हैं, क्योंकि अब वे नक्सलियों द्वारा जबरन वसूले जाने वाले चावल से मुक्त हो गए हैं. इस साल 2025 में नारायणपुर पुलिस ने डोडीमार्का सहित कुल 18 नए कैंप स्थापित किए हैं, जिनमें कुतुल, कोडलिआर, बेड़माकोटी, नेलांगुर जैसे पूर्व नक्सली गढ़ शामिल हैं. पुलिस इसे नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार बता रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP